फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Principal tear-less student leader not too tight

प्राचार्य के आंसुओं से भी नहीं पसीजे छात्र नेता 

Wed, 23 Aug 2017 03:00 AM IST
जितेंद्र पपनै
जितेंद्र पपनै Updated Wed, 23 Aug 2017 03:00 AM IST
विज्ञापन
Principal tear-less student leader not too tight
रामनगर में प्राचार्या छात्र को समझाते हुए - फोटो : रामनगर में प्राचार्या छात्र को समझाते हुए

दो छात्र संगठनों में खुद को ताकतवर साबित करने की होड़ आत्मदाह के प्रयास तक पहुंच गई। दो दिनों से चालीस फीसदी अंक पाने वाले छात्र-छात्राओ को प्रवेश दिलाने की मांग को लेकर छात्र संगठनों के नेताओं ने आत्मदाह की लगातार कोशिशें की।

विज्ञापन


छात्र नेताओं के कदम से महाविद्यालय में अफरातफरी रही, वहीं काूलेज प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले रहे। इतना ही नहीं छात्रों को समझाने की कोशिश में प्राचार्य के आंखों से आंसू तक टपक पड़े, लेकिन आंसुओं का छात्र नेताओं पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज में एनएसयूआई और एबीवीपी संगठनों के नेता प्रवेश की मांग को लेकर अलग-अलग आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को दोनों ही संगठनों के नेताओं ने आत्मदाह के प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच प्राचार्य डॉ. हेमा प्रसाद ने आंदोलित छात्रों को समझाते हुए कहा कि मैं तुम्हारे साथ हूं। मांगे मनवाने के लिए आत्मदाह की बजाए अन्य तरीके भी हैं। लेकिन प्राचार्य की कोई सुनने को तैयार नहीं था। छात्रों के व्यवहार से असहज प्राचार्य रोने लगी।


इसी बीच आत्मदाह की धमकी दे रहे एक छात्र नेता ने प्राचार्य को रोने से मना तो किया मगर कॉलेज की छत से नीचे नहीं उतरा। लाचार प्राचार्य ने रोते हुए कहा कि वह प्राचार्य के साथ ही एक मां भी हैं। मां की ही हैसियत से समझा रही हूं कि गलत कदम मत उठाओ। लेकिन किसी भी छात्रनेता पर प्राचार्य के आंसुओं का प्रभाव नहीं पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed