{"_id":"62f6a55a4073ee431d6ddeb2","slug":"principal-of-rudrapur-medical-college-gave-notice-of-resignation-haldwani-news-hld47226643","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने दिया इस्तीफे का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने दिया इस्तीफे का नोटिस
विज्ञापन
हल्द्वानी। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य केसी पंत ने इस्तीफे का नोटिस दिया है। उधर, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय वहां ओपीडी शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज डेढ़ दशक से अधिक समय से शुरू नहीं हो सका है। यहां दो साल पहले प्राचार्य के तौर पर डॉ. केसी पंत की तैनाती हुई थी। मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में उनका कैंप कार्यालय बना था। अब डॉ. पंत ने प्राचार्य पद से इस्तीफे का नोटिस दे दिया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है।
इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि कुछ समय पूर्व डॉ. पंत ने इस्तीफा दिया है। उनके इस्तीफे को शासन को भेजा गया है, साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में भी शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
निदेशक श्रीवास्तव ने बताया कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में इसी महीने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ओपीडी शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए जो भी स्टाफ आदि की जरूरत थी। उसकी व्यवस्था कर दी गई है। अपर निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि ओपीडी शुरू करने के लिए नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि की डिमांड की गई थी, वहां तैनात करने के आदेश हो चुके हैं।