{"_id":"68c729c11d653036a20d9543","slug":"primary-health-center-has-not-been-built-yet-on-the-land-donated-20-years-ago-nainital-news-c-238-1-ntl1003-118476-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 20 वर्ष पूर्व दान में दी गई जमीन में अब तक नहीं बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 20 वर्ष पूर्व दान में दी गई जमीन में अब तक नहीं बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Mon, 15 Sep 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक स्थित खुजेटी गांव में भूमि दान देने के 19 वर्ष बाद भी पीएचसी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे ग्रामीणों को सामान्य इलाज के लिए भी भीमताल व हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। सरकार की घोषणा के बावजूद अस्पताल नहीं बनने से ग्रामीण खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं और भूमि वापस करने की मांग करने लगे हैं।
भीड़ापानी बाजार के पास खुजेटी में लंबे समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग की जा रही है। वर्ष 2005-2006 में क्षेत्रवासियों ने अस्पताल के लिए भूमि व भवन न होने की समस्या के चलते पीएचसी के लिए 13 नाली जमीन दान दी थी। पडियार परिवार के खातेदारों ने तत्कालीन राज्यपाल के नाम पर रजिस्ट्री बैनामा किया जिससे भीड़ापानी, खुजेटी, हरीनगर, पतलिया, थली, नाई, वलना, सुनी मटियाल, पन्तोली, भौदरा, लिगडानी के ग्रामीण लाभान्वित हों। पर अब तक पीएचसी धरातल पर नहीं आ सका है। स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में 70 किमी दूर पदमपूरी, 100 किमी हल्द्वानी या 110 किमी दूर नैनीताल जाना पड़ता है।
मैंने इस समस्या को जिला पंचायत की पहली बैठक में प्रमुखता से उठाया था। 20 वर्षों से यहां पीएचसी न बनने से दानदाता अपनी जमीन वापस देने की भी मांग करने लगे हैं। ग्रामीण हित में इस समस्या को हर सक्षम मंच पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
-बहादुर सिंह नगदली, जिला पंचायत सदस्य
क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में जनसंख्या मानकों के चलते दिक्कत है। हालांकि क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है। सीएमओ कार्यालय की ओर से हाल ही में शासन को पत्र भेजा गया है।
-डॉ.एचसी पंत, सीएमओ