{"_id":"ad1c44ef99bc3830c4504aeed3560024","slug":"preserving-biodiversity-requires-uma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जैव विविधता को बचाए रखना जरूरी : उमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैव विविधता को बचाए रखना जरूरी : उमा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
Updated Sun, 18 Oct 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.एससी सती के निर्देशन में यूजीसी के विशेष अनुदान कार्यक्रम सैप के तहत व्याख्यान आयोजित हुआ।
विज्ञापन
जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर की वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो.उमा मल्कानिया ने पर्यावरण के संबंध में बुनियादी मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधों की जैव विविधता को बचाये रखना जरूरी है।
विज्ञापन
वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो.सती ने अतिथि का स्वागत करते हुए अब तक हुए व्याख्यानमालाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यूजीसी सैप के तहत यह व्याखानमाला विद्यार्थियों तथा शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। संचालन डा. सुषमा टम्टा ने किया।
अंत में प्रो.वाईएस रावत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रो.नीरजा पांडे, डा.कपिल, डा.अनिल, प्रभा, ऋचा, भावना, निधि, राजेंद्र, उर्वशी समेत एमएससी के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन