फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparing Viktoriyl palace on model

विक्टोरियल माडल की तर्ज पर तैयार हो रहा राजभवन

Sun, 01 Feb 2015 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 01 Feb 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
Preparing Viktoriyl palace on model

देश की प्रमुख इमारतों में से एक नैनीताल राजभवन को इन दिनों विक्टोरियल माडल की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। जून तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। भवन के पुनर्निर्माण के लिए मंजूर 11.81 करोड़ रुपए की धनराशि में से चौथी किश्त के रूप में 3 करोड़ रुपए अवमुक्त हो गए हैं। अब तक कुल 8.72 करोड़ रुपया जारी हो चुका है।

विज्ञापन


इस भवन की नींव 27 अप्रैल 1897 को रखी गई थी। जो 1900 में बनकर पूर्ण हुआ था। 82 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले राजभवन के जीर्णोद्धार की पहल फरवरी 2012 में हुई। जिसके लिए 11.81 करोड़ स्वीकृत हुए। इस धनराशि से बाहरी दीवारों पर लाइम, बालू, फ्लाइएक्स (थरमल पावर प्लांट से निकलने वाली राख) और पिगमेंट के मिश्रण से बाहरी दीवारों की आकर्षक प्वाइंटिंग की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा हेलीफिक्सिंग से इसकी दीवारों को मजबूत बनाया गया है। एपीपी शीट से छत की मरम्मत का कार्य भी पूरा हो चुका है। इसके विक्टोरियल कमरों में वाल पेपर, बाथरूम में आकर्षक टाइल्स का कार्य भी किया जा चुका है। लोनिवि के ईई संजय पांडे ने बताया कि 2012 से अब तक 3 किश्तों में 5.72 करोड़ रुपया अवमुक्त किया जा चुका है। अब 3 करोड़ रुपए की धनराशि फिर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि रविवार को राज्यपाल ने इस संबंध में भी अधिकारियों से बातचीत की, जिसपर उन्हें अब तक हुए कार्य के बारे में बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed