{"_id":"69f25c4eb962700b8607a5a8","slug":"preparations-underway-to-keep-garjiya-devi-temple-closed-until-may-31-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-6171-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गर्जिया देवी मंदिर को 31 मई तक बंद रखने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गर्जिया देवी मंदिर को 31 मई तक बंद रखने की तैयारी
Thu, 30 Apr 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। गर्जिया देवी मंदिर के टीले का सुरक्षात्मक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अब सिंचाई विभाग ने मंदिर को 31 मई तक बंद रखने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगने की तैयारी की है। विभाग ने पहले यह कार्य 30 अप्रैल तक पूरा करने का समय लिया था। यह मंदिर हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर के चारों ओर सीढ़ीनुमा सीसी ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। इसके लिए बुनियाद हेतु 20 से 30 फीट गहरी खाई खोदी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर को बंद रखा गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय जॉन ने बताया कि निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि इसमें अभी और समय लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन