फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparations to give radiology department on PPP mode

Nainital News: रेडियोलॉजी विभाग पीपीपी मोड पर देने की तैयारी

Tue, 04 Jun 2024 06:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 04 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Preparations to give radiology department on PPP mode
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में पैथोलॉजी विभाग की तर्ज पर रेडियोलॉजी विभाग को पीपीपी मोड पर देने की तैयारी है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी होने के चलते अब यहां अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के लिए किसी बाहरी कंपनी से अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन



एसटीएच में वर्ष 2021-22 में अनुबंध पर प्रोफेसर तैनात थे बाद में वह अन्यत्र चले गए। इसके बाद यहां दो रेडियोलाजिस्ट कार्यरत रहे। इसमें से एक सीनियर रेजीडेंट ने अपना अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया। वर्तमान एक ही रेडियोलॉजिस्ट यहां तैनात है। वहीं दूसरी ओर यहां आने वाले मरीजों की एमआरआई और सीटी स्कैन की जांच दिल्ली की एक एजेंसी से कराई जाती है। इसकी रिपोर्ट आने में भी समय लगता है। रेडियोलॉजी विभाग में हर रोज पांच सौ से अधिक जांचें होती हैं। इसमें रोजाना 350 एक्सरे, 70 सीटी, 40 एमआरआई और 60 से 70 अल्ट्रासाउंड होते हैं।
विज्ञापन





रेडियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर न होने से पीजी बंद हो गया था। एमआरआई और सीटी स्कैन फिलहाल अस्पताल से ही होंगे लेकिन अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की जांच किसी बाहरी एजेंसी से कराई जाएगी। इसके लिए कंपनी से बातचीत हो चुकी है। जल्द इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article