{"_id":"6a08b484ef9c58901e06149c","slug":"preparations-for-the-foundation-day-began-at-kainchi-dham-with-the-recitation-of-the-unbroken-hanuman-chalisa-haldwani-news-c-418-1-shld1006-6707-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अखंड हनुमान चालीसा पाठ के साथ कैंची धाम में स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अखंड हनुमान चालीसा पाठ के साथ कैंची धाम में स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। विश्व प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां ठीक एक माह पहले यानि शनिवार से शुरू हो गईं। 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस के आयोजन की यह आहट शनिवार को मंदिर में अखंड हनुमान चालीसा का पाठ के साथ शुरू हो गई। अखंड हनुमान चालीसा पाठ 14 जून तक चलता रहेगा। इस बार मंदिर में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
बाबा के भक्तों को 15 जून का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन बाबा के भक्तों की अथाह भीड़ का आलम यह रहता है कि तमाम स्थानों से ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ता है। पिछले कुछ सालों से यहां हर दिन भक्तों की संख्या बढ़ रही है, लिहाजा इस बार संख्या और बढ़ने का अनुमान है। इसके लिए मंदिर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भक्तों के मंदिर से जाने के लिए अलग-अलग गेट बनाए जा रहे हैं। मंदिर में रंग-रोगन के साथ ही दो द्वार बनाए जाएंगे। जिला प्रशासन 500 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण कार्य करा रहा है। मंदिर कमेटी के प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया कि मंदिर में अखंड हनुमान चालीसा का पाठ शनिवार से शुरू हो गया है जिसका पारायण 14 जून को हवन यज्ञ के साथ होगा। 12 जून से बाबा के भक्तों के लिए मालपुए बनना शुरू हो जाएंगे।