फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation to give notice to government departments not paying building and sanitation tax

भवन और स्वच्छता कर नहीं देने वाले सरकारी विभागों को नोटिस देने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Preparation to give notice to government departments not paying building and sanitation tax
हल्द्वानी। भवन और स्वच्छता कर नहीं देने वाले सरकारी विभागों को नगर निगम नोटिस देने जा रहा है। नगर निगम ने नोटिस तैयार कर लिए हैं। इसी सप्ताह से नोटिस भेजने की कार्यवाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम की आर्थिक हालत खराब है। इस कारण अभी तक नए वार्डों में स्वच्छता समिति नहीं रख पाया है जबकि ये प्रस्ताव निगम बोर्ड में पास हुए दो साल होने को हैं। अब निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए सख्ती करने जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम को कई सरकारी विभाग भवन और स्वच्छता कर नहीं दे रहे हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ने सभी सरकारी विभागों की सूची तैयार कर ली है। इसी सप्ताह से सरकारी विभागों और निगमों को नोटिस जारी हो जाएगा और 15 दिन के अंदर भवन और स्वच्छता कर जमा करने के लिए कहा जाएगा। ऐसा न करने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने नोटिस तैयार कर लिए हैं। इसी सप्ताह विभागों को नोटिस दे दिया जाएगा। नोटिस देने के बाद भी सरकारी विभाग और निगम कर नहीं देते हैं तो इन पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
-सीएस मर्तोलिया नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed