फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation of flyover on Nainital Road and Kaladhungi Road

Nainital News: नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड पर फ्लाईओवर की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Preparation of flyover on Nainital Road and Kaladhungi Road
हल्द्वानी। शहर में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए फ्लाईओवर की संभावना तलाश रही कंपनी ने प्रारंभिक रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को सौंप दी है। रिपोर्ट में नैनीताल और कालाढूंगी रोड पर 6.6 किलोमीटर फ्लाईओवर बनाने की बात कही है। यह फ्लाईओवर 10 मीटर चौड़ा होगा। इस पर 502 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फ्लाईओवर पिलर पर बनेगा होगा, इससे बाजार में तोड़फोड़ भी नहीं होगी। सिर्फ फ्लाईओवर में चढ़ने और उतरने वाली जगह 24 मीटर चौड़ी होनी चाहिए।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग ने होलटेक कंपनी को सर्वे का काम सौंपा था। कंपनी ने सर्वे कर प्रारंभिक रिपोर्ट लोनिवि को सौंप दी है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने डीएम के सामने रिपोर्ट रखी। डीएम ने दूसरे वाले प्लान में हामी भर दी। इसमें फ्लाई ओवर कालाढूंगी चौराहे के बगल से नहीं चढ़ेगा। कालाढूंगी चौराहे पर दोनों ओर के फ्लाईओवर ऊपर ही संयुक्त होंगे।
विज्ञापन


सहमति से कालूसिद्ध मंदिर को शिफ्ट करने पर हो सकता है विचार
हल्द्वानी। फ्लाईओवर बनाने में कालूसिद्ध मंदिर को शिफ्ट करना पड़ सकता है। या मंदिर को नीचे रखकर ऊपर से फ्लाईओवर को गुजारा जा सकता है। रिपोर्ट में कंपनी ने दोनों विकल्प रखे हैं, लेकिन इस पर फैसला आम सहमति से ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्वे कंपनी ने दिए हैं दो डिजायन -
- पहले डिजायन के हिसाब से नैनीताल रोड का फ्लाईओवर मंडी बाइपास रोड के पास से शुरू होकर तिकोनिया चौराहे से आगे उतरेगा। उधर कालाढूंगी रोड का फ्लाईओवर जेल रोड चौराहे और पशु अस्पताल के बीच से शुरू होकर जंगल फिएस्टा रेस्टोरेंट के पास उतरेगा। इसमें 468 करोड़ का खर्च आएगा। यह 6.4 किलोमीटर होगा।

- दूसरे डिजायन के हिसाब से नैनीताल रोड का फ्लाईओवर मंडी बाइपास रोड के पास से शुरू होकर तिकोनिया चौराहे से आगे उतरेगा। कालाढूंगी चौराहे में ये फ्लाईओवर सीधे जंगल फिएस्टा गैस गोदाम रोड के पास उतरेगा। कालाढूंगी चौराहे पर टी के आकार में यह जुड़ेगा। इसमें 502 करोड़ का खर्च आएगा। और यह 6.6 किलोमीटर का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed