फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation for blacklisting the company

कंपनी को काली सूची में डालने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Preparation for blacklisting the company
हल्द्वानी बरेली रोड गोरा पड़ाव की खस्ता हाल सड़क। अमर उजाला
हल्द्वानी। रुद्रपुर से काठगोदाम तक फोरलेन सड़क की समय सीमा समाप्त होने के बाद एनएचएआई ने सद्भाव कंपनी का ठेका निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही बची सड़क के लिए नए टेंडर भी आमंत्रित किए दिए हैं। इसके बाद सद्भाव कंपनी ने सड़क की मरम्मत का काम भी छोड़ दिया है। इससे तीनपानी से लेकर लालकुआं तक की सड़क चलने लायक नहीं बची है। गड्ढों में सड़क ढूंढना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

एनएचएआई ने सद्भाव कंपनी को 2017 में फोरलेन बनाने का ठेका दिया था। 2019 में इस सड़क का काम पूरा किया जाना था। जमीन नहीं मिलने के कारण सड़क का काम पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद एनएचएआई ने फोरलेन हाइवे बनाने की समय सीमा एक साल के लिए बढ़ा दी थी। इसके बाद भी सड़क नहीं बन पाई। तीन बार समय सीमा बढ़ाने के बाद भी कंपनी सड़क नहीं बना पाई।
विज्ञापन

इसके बाद एनएचएआई ने समय सीमा पूरी होने के बाद 30 जून को कंपनी को अंतिम नोटिस देते हुए कंपनी का ठेका समाप्त कर दिया था और नए टेंडर आमंत्रित कर दिए। ठेका निरस्त होने के बाद कंपनी ने मरम्मत का काम भी बंद कर दिया। इससे स्थिति और खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनपानी से लेकर लालकुआं तक कई जगह सड़क पर एक से दो फिट के गड्ढे बन गए हैं। इसके अलावा पुलिया बनाने के लिए सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। यह सब दुर्घटना के कारण बन रहे हैं।
धूल से प्रभावित हुआ व्यापार
हल्द्वानी। तीनपानी से लेकर लालकुआं तक प्रतिदिन करीब 80 लाख रुपये का व्यापार होता था। खराब सड़क के कारण धूल उड़ रही है। धूल के कारण यह व्यापार घटकर करीब 60 लाख तक पहुंच गया हैं। मोटाहल्दू व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे ने बताया कि मोटाहल्दू में उनका रेस्टोरेंट है। धूल के कारण होटल में ग्राहक कम आ रहे हैं। कहा कि परचून के दुकानदार भी इससे परेशान हैं।
क्या कहते हैं लोग
2017 से ये हाइवे बन रहा है। अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। दो दिन पूर्व सड़क के गड्ढों के कारण उनके वाहन का टायर निकल गया। उनका वाहन पलटते-पलटते बचा। सड़क के गड्ढों के कारण वाहनों को भी नुकसान हो रहा है।
-प्रकाश कांडपाल, व्यापारी
सड़क की धूल और गड्ढों के कारण मैंने बरेली रोड से जाना छोड़ दिया है। अब मैं बरेली रोड के बदले रामपुर रोड से जा रहा हूं। इस कारण उन्हें आने-जाने में 14 किलोमीटर अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही है। इससे आर्थिक नुकसान हो रहा है।

-पंकज जोशी व्यापारी हल्दूचौड़।
कोट-
कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया गया है। बचे हुए काम के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। सड़क की मरम्मत के लिए नई कंपनी को बुलाया गया है। एक दो दिन में सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू हो जाएगा।
योगेंद्र शर्मा पीडी एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed