फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   prakash utsav will be celebrated till eight days

आठ दिन शहर में रहेगी प्रकाशोत्सव की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
prakash utsav will be celebrated till eight days
हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्री गुरूगोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर प्रेसवार्ता करते ?
हल्द्वानी। गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव पांच जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 28 दिसंबर से प्रभातफेरी निकाली जाएंगी। तीन जनवरी को विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। पांच जनवरी को रामलीला मैदान में सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार रंजीत सिंह ने बताया कि 30 नवंबर से हफ्तावारी सहज पाठ लड़ी (शनिवार से शनिवार) शुरू की जा चुकी है। आखिरी लड़ी 28 दिसंबर से 4 जनवरी 2020 तक चलेगी। तीन जनवरी को अखंड पाठ साहिब की शुरुआत होगी। 28 दिसंबर से 2 जनवरी तक शहर के अलग-अलग गुरुद्वारों से सुबह पांच बजे से प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। प्रभातफेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से निकलेगी।
विज्ञापन

कीर्तन दरबार में बाहर से आए रागी जत्थे और प्रचारक भजन कीर्तन करेंगे और गुरु की जीवनी से लोगों को रूबरू करेंगे। लुधियाना से रागी बलजीत सिंह और देहरादून से कथा वाचक बलविंदर सिंह गुरु पर्व में पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी बरतेगा। पत्रकार वार्ता में अमरजीत सिंह सेठी, अमरजीत सिंह बिंद्रा, बलविंदर सिंह, हरजीत सच्चर, सतेंद्र सिंह सम्मी, जगदेश सिंह, जगजीत सिंह, जगवीर सिंह, अमरजीत सिंह ओबराय, जसप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के भी होंगे कार्यक्रम
गुरुद्वारा सिंह सभा के मुख्य सेवादार रंजीत सिंह ने बताया कि इस बार हल्द्वानी की विभिन्न सामाजिक और सिख संस्थाओं की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed