फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Praising Ganpati Bappa with Bhajan Kirtan

भजन कीर्तन से गणपति बप्पा का गुणगान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Praising Ganpati Bappa with Bhajan Kirtan
हल्द्वानी। शहर में गणपति महोत्सव की धूम है। विभिन्न जगहों पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना और भजन कीर्तन से गुणगान किया जा रहा है। महिलाओं की ओर से शाम को भजन कीर्तन प्रस्तुत किए जा रहे तो कहीं सुंदर झांकी दिखाई जा रही। देर रात आरती तक कार्यक्रम चल रहे हैं।
विज्ञापन

हिमालया फार्म में संगीतमयी सुंदरकांड
नव युवक संघ की ओर से बरेली रोड स्थित हिमालया फार्म में गणेश महोत्सव के दूसरे दिन सुबह आरती और शाम को रमेश गोस्वामी ग्रुप की ओर से सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस मौके पर काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंगल पड़ाव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
हल्द्वानी। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी मंगल पड़ाव बरेली रोड में गणेश महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कलाकारों ने सुंदर झांकी का प्रदर्शन और नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने भी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन रेनू अधिकारी रहीं। रविवार को भजन संध्या होगी। दिनेश अग्रवाल दीपू ने बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे से बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता लक्ष्मी शिशु मंदिर में होगी। मुख्य रूप से शिव कपूर, अमित अश्वनी, नंद किशोर, लाला जायसवाल, दीपू सन्नी, सुनील गुप्ता, आनंद गुप्ता, हर्षवर्धन पांडे, धर्मेंद्र गुप्ता, अशोक सिंधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन श्रीराम मंदिर में महिलाओं ने गाए भजन
वैश्य महासभा की ओर से प्राचीन श्रीराम मंदिर में महिलाओं ने गणपति भजनों की प्रस्तुति दी। पूजन कार्यक्रम में वैश्य महासभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विनीत अग्रवाल, भवानी शंकर नीरज, वैश्य महिला समिति अध्यक्ष सीमा देवल, खुशबू जायसवाल, कुसुमलता केसरवानी, युवा वैश्य महासभा अध्यक्ष रजत माहेश्वरी, अतुल जायसवाल, बद्री प्रसाद गुप्ता, सुशील कुमार पप्पी, रामबाबू जायसवाल आदि मौजूद रहे।

देवी मंदिर में भजन कीर्तन
हल्द्वानी। गणेश चतुर्थी पर सनातन धर्म सेवा समिति की ओर से देवी मंदिर रामलीला मोहल्ले में गणेश महोत्सव में महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रामप्रसाद, गोविंद सिंह बगड़वाल, पार्षद तन्मय रावत, पंडित हितेश जोशी आदि मौजूद रहे। वहीं हल्द्वानी साईं भजन हाल में गणेश महोत्सव में शाम को भजन कीर्तन के साथ भक्ताें ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। राजकुमार केसरवानी, संरक्षक गणेश साहू, अध्यक्ष प्रेम मदान, विजय गुप्ता, राजकुमार आनंद, हिमांशु वार्ष्णेय, सचिव कमल राजपाल, पंकज अग्रवाल, रेनू केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed