{"_id":"56f6e8534f1c1b2b30f1505d","slug":"power-supply-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युतापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतापूर्ति ठप
ब्यूराे/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
Updated Sun, 27 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। ब्लॉक के चांफी गांव के जंगल में शनिवार शाम छह बजे के करीब चीड़ का पेड़ 33 केवी लाइन पर आ गिरा, इससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त होने के बाद ओखलकांडा ब्लाक की 79 ग्रामसभाओं में विद्युतापूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
बिजली गुल होने से ब्लॉक के लगभग 47 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने की सूचना पर विभागीय अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रविवार देर शाम तक क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम छह बजे के करीब चांफी के जंगल में 33 केवी विद्युत लाइन में चीड़ का पेड़ आ गिरा। इससे विद्युत लाइनें और पोल क्षतिग्रस्त हो गया। विद्युत लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से पदमपुरी फीडर से होने वाली ओखलकांडा ब्लॉक के 79 ग्रामसभाओं में विद्युतापूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
सूचना पर अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की मरम्मत शुरू कर दी है। उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि भारी भरकम पेड़ गिरने से कई पोल टूट गए। उन्होंने उम्मीद जताई कि रविवार शाम तक ओखलकांडा ब्लाक की विद्युत व्यवस्था सुचारू करा दी जाएगी।