{"_id":"63d16c02f5ece70e231fd8cc","slug":"power-failure-due-to-lightning-haldwani-news-hld4895728150-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिजली गिरने से गुल हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिजली गिरने से गुल हुई बिजली
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई भारी बारिश से बिजली लाइनों में फाल्ट आने से तमाम इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने से जहां आम लोगों को मुश्किलें हुईं वहीं ट्यूबवेलों का संचालन ठप होने से लोगों को पेयजल किल्लत से भी जूझना पड़ा। अधिकांश बिजली घरों की आपूर्ति सुचारु कराने में बिजली कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र की करीब एक लाख से अधिक आबादी को परेशानी होना पड़ा।
मंगलवार रात बिजली गिरने से टीपीनगर सबस्टेशन से जुड़े देवलचौड़ फीडर ब्रेक डाउन हो गया। इसे ठीक कराने में करीब चार घंटे से अधिक समय लगा। टीपीनगर सबस्टेशन के पिन इनसुलेटर में आई खराबी से भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता धीरज पंत ने बताया कि सुबह लाइन में फाल्ट आने से देवलचौड़ फीडर के ब्रेक डाउन में चला गया। दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। सुभाषनगर सबस्टेशन के उपखंड अधिकारी नीरज चंद्र पांडेय ने बताया कि बिजली गिरने से दानीबंगर ट्यूबवेल से जुड़ा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। सुबह इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। कालाढूंगी सबस्टेशन के उपखंड अधिकारी दीपक पाठक ने बताया कि 33 केवी सबस्टेशन कोटाबाग दोपहर 1.30 बजे ब्रेक डाउन हुआ। इसे अपराह्न 3.34 बजे दुरुस्त कर लिया गया। बिजली गुल होने से यहां करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई। कालाढूंगी चौराहा सबस्टेशन के उपखंड अधिकारी मनीष जोशी ने बताया कि सुबह 10 बजे 33 केवी सबस्टेशन 13 बीघा में ब्रेक डाउन हुआ। दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। कमलुवागांजा, कठघरिया, धौलखेड़ा, लालकुआं सबस्टेशनों में भी लोकल फाल्ट के चलते कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई।