{"_id":"62c07f6898b992578225369c","slug":"power-failure-due-to-heavy-rain-people-are-worried-haldwani-news-hld467804374","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश से बिजली गुल, परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश से बिजली गुल, परेशान रहे लोग
विज्ञापन
हल्द्वानी। तेज बारिश से कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहरी क्षेत्र के राजपुरा और ग्रामीण क्षेत्र के कठघरिया और कमलुवागांजा फीडर के प्रभावित होने से कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजपुरा के ट्रांसफार्मर में दोपहर दो बजे खराबी आ गई थी। इस वजह से राजपुरा और आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हो गई। एसडीओ सुभाषनगर एमआर आर्या ने बताया कि तकनीक खराबी को ठीक कर चार बजे तक आपूर्ति सामान्य कर दी गई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) डीडी पांगती ने बताया कि तेज बारिश के समय कठघरिया और कमलुवागांजा फीडर में खराबी आ गई। यह तकनीकी खराबी करीब दो बजे आई थी। उसके बाद ब्लॉक कार्यालय के आसपास का क्षेत्र, हिम्मतपुर मल्ला समेत अन्य क्षेत्रों में करीब डेढ़ घंटा तक आपूर्ति प्रभावित रही थी।
जलभराव से सड़कों पर लगा जाम
हल्द्वानी। बारिश के चलते नैनीताल, कालाढूंगी और नवाबी रोड मार्ग पर जलभराव हो गया। इस कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नवाबी रोड और कालाढूंगी रोड पर जलभराव से जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों के वाहनों में पानी आ गया और उन्हें बंद वाहनों को खींचकर ले जाना पड़ा। यह भी जाम लगने का एक कारण था। नैनीताल मार्ग पर काफी जलभराव हुआ था, यहां पर वाहन रेंगते हुए चले। लोगों को छोटी दूरी तय करने में तुलनात्मक तौर पर काफी समय लगा।