{"_id":"657f49378128d7c055097575","slug":"potholes-on-ju-road-become-a-disaster-nainital-news-c-238-1-shld1020-1669-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जू सड़क पर गड्ढे बने आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जू सड़क पर गड्ढे बने आफत
Mon, 18 Dec 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल की जू रोड में उखड़ा डामरीकरण
नैनीताल। बीते लंबे समय से नगर का चिड़ियाघर मार्ग खासा बदहाल है। सड़क पर बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं जो दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। 700 मीटर लंबी सड़क पर लगभग 70 जगहों पर डामर उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
इस सड़क से जिला पंचायत कार्यालय, रैमजे अस्पताल व चिड़ियाघर के लिए रोजाना एक हजार से अधिक लोग आवाजाही करते हैं। रैमजे अस्पताल में कई मरीज व तीमारदार भी इलाज के लिए जाते हैं। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट कहना है कि सड़क खराब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस जनौटी का कहना है कि जिला प्रशासन के समक्ष डामरीकरण का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर फरवरी के बाद कार्य कराया जाएगा।