फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Postman of head post office also turns out to be Corona positive

प्रधान डाकघर का पोस्टमैन भी निकला कोरोना पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Postman of head post office also turns out to be Corona positive
हल्द्वानी। प्रधान डाकघर का एक पोस्टमैन भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। पॉजिटिव निकला पोस्टमैन जांच के लिए सैंपल देने के बाद ड्यूटी पर आया और दिनभर शहर में डाक बांटी। इससे पोस्ट आफिस कर्मियों के साथ ही जिन स्थानों पर डाक बांटी वहां पर अन्य लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने की संभावना जताई जा रही है। डाक विभाग के अधिकारी प्रशासन को पत्र देने के बाद देर रात तक उनके आदेश का इंताजर करते रहे लेकिन देर रात तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे डाक कर्मियों में खासा रोष रहा।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर चंद्रशेखर परगाई ने बताया कि पोस्ट आफिस में तैनात एक पोस्टमैन मंडी क्षेत्र में किराए पर रहते हैं। जिस घर में वह किराए पर रहते हैं उस घर में किसी के कोरोना पॉजिटिव होने पर उनकी भी जांच की गई। आज उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रधान डाकघर के कर्मचारी भी दहशत में हैं। पोस्टमास्टर परगाई ने बताया कि 15 जुलाई को अपनी कोरोना जांच से सैंपल देने के बाद संबंधित पोस्टमैन डाकघर में ड्यूटी पर आए और पूरे दिन विभिन्न जगहों पर डाक बांटी। जहां पर डाक का वितरण किया गया है, वहां पर संक्रमण को लेकर खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर परगाई ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव निकले पोस्टमैन को पहले तो सैंपल लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा ड्यूटी के लिए मना किया जाना चाहिए था। ड्यूटी पर आए आज डाक भी बांटी। इसकी पूरी सूचना लिखित पत्र के माध्यम से स्थानीय प्रशासन सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और कोतवाली को दी। किसी के संज्ञान नहीं लेने पर उन्होंने डीएम से शिकायत की। परगाई ने बताया कि डीएम को शिकायत करने के बाद कोतवाली से मैसेज आया कि डाकघर को माइक्रो कंटेनमेंट घोषित किया जा रहा है। फिलहाल सभी कर्मचारियों को घर जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के निर्देश के बाद ही पोस्टआफिस में देर रात तक इंतजार करता रहा स्टाफ घर गया। उन्होंने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई कि देर रात तक स्टाफ इंतजार करता रहा और प्रशासन की ओर से सुध नहीं ली गई। बताया कि देर रात कोतवाली से मैसेज आया कि डाकघर को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है।
डाकघर के पोस्टमैन के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना के बाद सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन सेंटर भेजा जा रहा है. डाकघर को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है।
- प्रत्यूष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed