फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Postal servants' strike ends, secretary resigns

Nainital News: डाक सेवकों की हड़ताल खत्म, सचिव ने दिया इस्तीफा

Mon, 18 Dec 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 18 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Postal servants' strike ends, secretary resigns
हल्द्वानी। सात सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे डाककर्मियों ने उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद हड़ताल खत्म कर दी है। इधर, नैनीताल मंडल के सचिव ने बिना शर्त हड़ताल खत्म करने पर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन


नैनीताल डाकसेवक संघ के अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने बताया कि सर्कल पर दबाव के बाद डाकसेवकों ने हड़ताल का फैसला वापस लिया है। वार्ता में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। जिले में 232 और पूरे कुमाऊं में एक हजार से अधिक डाकघरों में बीते चार दिन से डाकसेवकों की सात सूत्रीय मांगों के चलते हड़ताल चल रही थी जिसे मुख्यालय में वार्ता के बाद स्थगित कर दिया है जिसके बाद अब सोमवार से सभी डाकघरों से डाक बांटने का कार्य शुरू हो जाएगा। इधर, सचिव प्रेम प्रकाश शर्मा ने परिमंडलीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है। साथ ही कहा कि पूरे देश भर में 23 सर्कल हैं जिनमें ग्रामीण शाखा डाकघरों में तीन लाख डाक सेवक मौजूद हैं। नैनीताल मंडल के 314 शाखा डाकघरों में 625 डाकसेवक तैनात हैं। उन्होंने कहा कि वार्ता में बिना मांग पूरी हुए 21 परिमंडलीय सचिवों ने अपनी कमियों के चलते पूरे मंडलों के डाकसेवकों के हित में फैसला नहीं लिया है। पूर्व में ही हड़ताल के लिए तीन वर्ष के कार्यकाल से कम के कर्मियों को शामिल नहीं करना चाहिए था जिसे शामिल करने के बाद अब वार्ता में हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। जिससे लंबे समय से आंदोलनरत कर्मियों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed