फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Poornagiri Mela From 19 March

19 मार्च को होगा मां पूर्णागिरि धाम के मेले का श्रीगणेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
Poornagiri Mela From 19 March
मां पूर्णागिरि धाम मेले की समयावधि तय करने के लिए बैठक लेते टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया। स? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। वर्ष 2019 के बाद मां पूर्णागिरि धाम का मेला पहली बार तीन महीने तक चलेगा। मेला मजिस्ट्रेट और एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई समिति की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। सरकारी मेले का श्रीगणेश होली के बाद 19 मार्च से होगा। समिति में पारित प्रस्ताव डीएम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण मां पूर्णागिरि धाम का मेला वर्ष 2020 में एक सप्ताह और 2021 में एक माह से भी कम चला था। इस बार मेलावधि निर्धारित करने के लिए डीएम विनीत तोमर ने 16 फरवरी को छह सदस्यीय एक समिति गठित की थी। इस समिति ने शुक्रवार को सरकारी मेले की अवधि तीन माह करने का प्रस्ताव पास किया। बताया कि कोरोना संक्रमण पर काबू रहने के कारण यह निर्णय लिया गया है। हर माह कोरोना की स्थिति को देखते हुए मेले के आयोजन की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम कफल्टिया ने बताया कि समिति में पारित प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए डीएम कार्यालय भेजा जाएगा। बैठक में समिति के सदस्य मेलाधिकारी जिला पंचायत के एएमए भगवत पाटनी, सीओ अविनाश वर्मा, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी, एई लोनिवि एपीएस बिष्ट, समिति के सचिव पंडित सुरेश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष पंडित भुवन पांडे, पंडित नीरज पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता लागू होने से पहले हुई थी बैठक
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मेले के सरकारी आयोजन के लिए समयावधि को छोड़ शेष व्यवस्था संबंधी निर्णय विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा से दो दिन पहले छह जनवरी को यहां डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए थे। तब बैठक में स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा, बिजली, पेयजल, यातायात आदि बिंदुओं पर अंतिम निर्णय ले लिया गया था। इस बार पॉलिथीन के उपयोग को रोकने के लिए पांच हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगे होना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed