फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Politics in nainital

कांग्रेस वशंवाद की जननी, देश को तोड़ने का किया है काम: शिवराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Politics in nainital
नैनीताल/लालकुआं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने देश में वंशवाद को बढ़ावा दिया है और शुरू से ही देश को तोड़ने का काम किया है। कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से देश में ही नहीं दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि देश की आन, बान और शान के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
विज्ञापन

सीएम चौहान शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्या के समर्थन में मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा ने पिता-पुत्र को सम्मान के साथ पार्टी में शामिल किया, लेकिन पिता-पुत्र ने मोदी को ही धोखा दे दिया। उन्होंने मोदी और धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए राज्य में फिर से डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह भाजपा के पक्ष में मतदान कर सरिता आर्य को विधायक बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस के चार धाम, चार काम की घोषणा को झूठा बताया और कहा कि उनका चार धाम गांधी परिवार तक ही सीमित है। कहा कि भाजपा का मूलमंत्र विकास है। लगातार सरकार विकास की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, लालकुआं पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भ्रष्टाचार फैलाकर उत्तराखंड को विकास से कोसों दूर कर दिया। यहां चौहान ने कहा कि भाजपा लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाकर ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगी। कहा कि हरीश रावत लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के स्थायी निवासी नहीं हैं। रावत ने कभी भी उत्तराखंड का विकास नहीं किया। उन्होंने भ्रष्टाचार फैलाकर पूरे राज्य को खोखला कर दिया है। रावत पर तंज कसते हुए कहा कि तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाआगे। उन्होंने लालकुआं नगर में व्यापारियों से भेंट कर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का आह्वान किया।
भगवान ने हरदा की बुद्धि हरी: चौहान
नैनीताल। पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में एमपी के सीएम शिवराज चौहान ने कहा कि हरीश रावत की बुद्धि भगवान ने हर ली है। कहा कि हरदा का नाम हार दा है। हार दा और कांग्रेस हार रही है। भाजपा सरकार प्रदेश में 57 से भी अधिक सीट लाकर फिर सरकार बनाने जा रही है।

कोहरे के चलते नहीं उड़ सका हेलीकॉप्टर
नैनीताल। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान को नैनीताल में जनसभा के बाद गंगोत्री जाना था लेकिन शाम को कोहरा छाने के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इस कारण चौहान को सड़क मार्ग से लालकुआं के लिए रवाना होना पड़ा। चौहान का हेलीकॉप्टर यहां सेंट जोजफ कॉलेज के मैदान में उतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed