{"_id":"6206af7782494d78dc5e4132","slug":"politics-in-bheemtal-bhimtal-news-hld453472541","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैड़ा की जीत के साथ होगा भीमताल का विकास : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैड़ा की जीत के साथ होगा भीमताल का विकास : सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़पानी (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ओखलकांडा ब्लॉक के नाई स्थित रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा के लिए जनसभा को संबोधित किया। धामी ने कहा कि भीमताल के रुके हुए विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए राम सिंह कैड़ा को दोबारा जिताना होगा। उन्होंने कहा कि दस मार्च को प्रदेश में दोबारा फूल खिलता हुआ नजर आएगा।
धामी ने कहा कि कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर में बड़ा अस्पताल खुलने वाला है। मोदी सरकार ने कोविड काल में लोगों को निशुल्क राशन दिया साथ ही निशुल्क टीकाकरण हो रहा है। मुख्यमंत्री सभी घोषणाओं का शासनादेश हुआ। साथ ही पेंशन बढ़ाने, परिवार के दो बुजुर्गों को समान पेंशन, साल में तीन सिलिंडर, गर्भवती महिला को चालीस हजार की प्रोत्साहन राशि, बेरोजगारों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि और पीएम किसान सम्मान निधि के तहत दो हजार अलग से मुख्यमंत्री किसान पेंशन देने का काम किया जाएगा। पचास हजार रिक्त पदों को भरने के साथ कैंची धाम और देवगुरु बृहस्पति महाराज मंदिर को विकसित किया जाएगा।
भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा ने कहा कि विपक्ष के प्रत्याशी उनकी ओर से कराए गए विकास कार्यों को देख जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जनता ने उनके विकास कार्यों और सुख-दुख में हमेशा साथ होने पर उन्हें जिताने का मन बना लिया है। जनसभा के दौरान कैड़ा भावुक हो गए। साथ ही सीएम ने लोगों के बीच पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा आरएसएस के जिला कार्यवाहक उत्तम नयाल के आवास पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, गुजरात के विधायक शशिकांत पांडे, मुकेश बोरा, पुष्कर मेहरा, अनिल चनौतिया, कमलेश कैड़ा, आशा रानी दीपक मेलकानी, शिवदत्त सुयाल, दिनेश सांगुड़ी, कुंदन चिलवाल, खीमा शर्मा, उत्तम सिंह नयाल, सुरेंद्र नगदली, ललित मोहन शर्मा, नरेश नयाल आदि थे।