फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Political news in district.

Nainital News: छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में ताला जड़ा

Sat, 19 Jul 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 19 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Political news in district.
किच्छा। सूरजमल अग्रवाल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को परीक्षा परिणाम नहीं मिलने से आक्रोशित मेडिकल के छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में ताला लगा दिया। इससे पहले छात्रों ने धरना भी दिया। आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन छात्रों के लंबे अर्से से रुके परिणाम घोषित कर नहीं कर रहा है और संतोषजनक उत्तर नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

बीएएमएस के छात्र नितेश ने बताया कि कुछ छात्रों की तो परीक्षा तक नहीं कराई। ऐसे में छात्रों ने विवि और कॉलेज प्रशासन से कई बार गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मजबूर होकर छात्रों ने विरोध का रास्ता चुना और सूरजमल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल कक्ष को बंद कर गुस्सा जाहिर किया। कॉलेज प्रधानाचार्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि साल 2021 और 22 के इस बैच में न्यायालय के आदेश से छात्रों का प्रवेश हुआ था। परीक्षा परिणाम उत्तराखंड आयुर्वेद विवि देहरादून से आना है जो अप्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 16 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में से नौ मेडिकल कॉलेज में इस तरह के कुल 400 छात्र हैं। इनका मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। महाविद्यालय इस संबंध में तीन बार विश्वविद्यालय को पत्र लिख चुका है। कॉलेज प्रशासन लगातार प्रयासरत है कि इन छात्रों का परीक्षा परिणाम अतिशीघ्र मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed