फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Political conflict regarding mining in Gaula river in haldwani

गौला नदी में खनन को लेकर सियासी घमासान: भाजपा-कांग्रेस के बीच वार-पलटवार, राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 19 Dec 2023 11:41 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 19 Dec 2023 11:41 AM IST
सार

गौला नदी में खनन को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस और भाजपा की ओर से वार-पलटवार का दौर चल रहा है। खनन कार्य से जुड़े वाहन स्वामियों का आरोप है कि राज्य सरकार गौला नदी में खनन को निजी हाथों में सौंपने जा रही है। 

विज्ञापन
Political conflict regarding mining in Gaula river in haldwani
कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस कांफ्रेंस कर वाहन स्वामियों का समर्थन कर दिया। साथ ही सरकार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। शाम होते-होते भाजपा सरकार और संगठन की ओर से वाहन स्वामियों और कांग्रेस विधायक के आरोपों को सिरे से खारिज किया गया। 

विज्ञापन


विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गौला नदी का निजीकरण कर प्राइवेट संस्था, व्यक्ति को फायदा पहुंचाना चाह रही है। सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। 
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता में सुमित कहा कि पूर्व में गौला का खनन निजी हाथों में था। तब हल्द्वानी में गुंडाराज था और इस वजह से हर साल कई हत्याएं होती थीं। बाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने गौला नदी में खनन का जिम्मा वन निगम को सौंपा जिससे गुंडागर्दी खत्म हुई। सरकार फिर से गुंडाराज का दौर लाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वाहनों की फिटनेस निजी हाथों में दे दी गई। एक वाहन की फिटनेस में चार हजार रुपये खर्च होते थे तो अब यह खर्चा 15 हजार रुपये हो गया है। गौला सेसरकार को भारी राजस्व मिलता है लेकिन अब राज्य सरकार वन विभाग के हाथों से रॉयल्टी काटने का काम निजी कंपनी को दे रही हैं।

 

खाई पानी की कसम
विधायक सुमित ने कहा कि हम नदी के पानी की कसम खाकर कहते हैं कि कि नदी का निजीकरण नहीं होने देंगे। कांग्रेस सभी वाहन स्वामियों के साथ है। वाहन स्वामी जहां भी प्रदर्शन करेंगे, कांग्रेस उनका साथ देगी।

झूठ बोल रहे हैं कांग्रेस विधायक: भाजपा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि हल्द्वानी विधायक सुमित का सरकार पर गौला को निजी हाथों में देने का आरोप सरासर निराधार है। वह झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। गौला नदी में खनन पहले की तरह वन विकास निगम ही करवाएगा। रवन्ना भी वन विकास निगम ही जारी करेगा।

बयान में कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ अवैध खनन रोककर राजस्व बढ़ाना और ओवरलोडिंग रोकना है। जिसके लिए सरकार निजी एजेंसी को सड़क पर रवन्ना जांच करने का अधिकार देगी। ऑटोमेटिक फिटनेस टेस्टिंग लेन के विषय में बोलने वालों को यह नहीं पता कि उनकी ही कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में सबसे पहले यह व्यवस्था लागू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed