फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Policeman attacked in Bhujiaghat Haldwani

UK: बिल नहीं चुकाया और पुलिस को पीटा...भुजियाघाट के दबंगों पर शिकंजा, 13 के खिलाफ FIR दर्ज; जानें पूरा मामला

Sun, 28 Jun 2026 11:21 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Sun, 28 Jun 2026 11:21 PM IST
सार

भुजियाघाट में शनिवार रात होटल के बिल विवाद के बाद पुलिस ने 10-12 युवकों की कार रोकी तो उन्होंने पुलिस टीम से अभद्रता की, एक कांस्टेबल को बेरहमी से पीटा और उसकी वर्दी फाड़ दी। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
Policeman attacked in Bhujiaghat Haldwani
Uttarakhand police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भुजियाघाट क्षेत्र में शनिवार रात स्थानीय युवकों का होटल में खाने के बिल को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपियों का वाहन रुकवा दिया। इस पर युवकों ने गुंडई दिखाते हुए पुलिस टीम से अभद्रता कर दी। दबंगों ने एक पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी और धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 27 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे भुजियाघाट क्षेत्र में पुलिसकर्मी ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि लाल रंग की एक कार में सवार कुछ युवकों का होटल में भोजन के बिल भुगतान को लेकर विवाद हो गया। यातायात का दबाव अधिक होने के कारण पुलिस टीम संबंधित वाहन के ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि जैसे ही पुलिस ने वाहन को रोका तो उसमें सवार 10 से 12 युवकों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई व अभद्रता शुरू कर दी। बीचबचाव में पुलिसकर्मी राजेंद्र जोशी के साथ धक्कामुक्की और पीटा गयाा। इस बीच उनकी वर्दी फाड़ दी गई। पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। जब लोगों की भीड़ बढ़ी तो आरोपी युवक मौके से भाग गए।

विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य आरोप
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि पुलिसकर्मी राजेंद्र जोशी की तहरीर के आधार पर भुजियाघाट निवासी कुबेर जीना, हर्षित जीना, कौशल जीना, मनीष खाती, हिमांशु बिष्ट व आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस से मारपीट करने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने पर बीएनएस की 115(2), 121(1), 121(2), 126(2), 191(2), 221, 3(5), 351(3) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाने और आम लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर हमला तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed