फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police station, health camp

हल्द्वानी पुलिस का बढ़ा है ब्लड प्रेशर

Mon, 04 May 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 04 May 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन

शहर में कानून व्यवस्था और यातायात का जिम्मा संभालने वाले करीब 50 फीसदी पुलिसकर्मी तरह-तरह की बीमारी की जकड़ में हैं। इनमें करीब 20 फीसदी पुलिस कर्मी हाई ब्लड प्रेशर तो चोर-उचक्कों को पकड़ने वाले 25 फीसदी पुलिसकर्मी सांस के मरीज हैं। वहीं, पांच फीसदी पुलिस कर्मी ब्लड शुगर से पीड़ित हैं। रविवार को कोतवाली में लगे हेल्थ कैंप में उनकी इन बीमारियों का पता चला। डाक्टरों ने पुलिस कर्मियों से संतुलित खानपान के साथ शारीरिक एक्टीविटी पर खास जोर देने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


एसएसपी सेंथिल अबुदई ने रविवार को कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगवाया। सिप्लाऔर एसके नर्सिंग होम की ओर से संयुक्त रूप से लगाए गए इस कैंप में डा. देवाशीष गुप्ता, डा. आशीष गुप्ता और डा. अदिति गुप्ता ने पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सुबह 10 बजे से शुरू कैंप में ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही।
विज्ञापन


डाक्टरों के मुताबिक कैंप में थाना एवं चौकियों के अलावा यातायात पुलिस के करीब सौ दरोगा और कांस्टेबलों की जांच हुई। 20 फीसदी पुलिस कर्मियों में हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत मिली। 25 फीसदी पुलिस कर्मियों में सांस की बीमारी के लक्षण मिले, इनमें अधिकतर यातायात पुलिस कर्मी थे जबकि पांच फीसदी पुलिस कर्मी ब्लड शुगर से पीड़ित  पाए गए। डाक्टरों ने कहा कि अनियमित खानपान और मानसिक तनाव इन बीमारियों की सबसे बड़ी वजह है। पुलिसकर्मी अनियमित दिनचर्या जीते हैं। उनकी ड्यूटी आवर कभी खत्म नहीं होता। घर-परिवार से दूर कई समस्याओं के बीच मानसिक तनाव झेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed