फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police station, cut into chaos

गुस्साए परिजनों ने कोतवाली में काटा हंगामा

Thu, 21 May 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 21 May 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police station, cut into chaos

निजी ट्रेवल एजेंसी पर मारपीट करने और दो माह का मानदेय नहीं देने के आरोप के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से गुस्साए ट्रेवल एजेंसी चालक के परिजनों ने मल्लीताल कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ट्रेवल एजेंसी मालिक और चालक के परिजनों के बीच सुलह समझौते का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक कोई नतीजा नहीं निकला था।

विज्ञापन


बता दें कि 15 मई को निजी ट्रेवल एजेंसी मालिक द्वारा दो माह का मानदेय नहीं दिए जाने और मानदेय मांगने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अबरार अहमद पुत्र नूर अहमद निवासी रायल कंपाउंड मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि वह मालरोड स्थित ट्रेवल एजेंसी में वाहन चालक है। नियमित कार्य के बावजूद उसे मानदेय नहीं दिया जा रहा है, मानदेय मांगने पर उससे मारपीट और गालीगलौज की गई। पुलिस ने एंजेसी संचालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


बुधवार को कोतवाली पहुंचे परिजनों का कहना है कि पिटाई से घायल अबरार अहमद का पांच दिन तक बीडी पांडे अस्पताल में इलाज चला। इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस वजह से उन्हें कोतवाली में प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शन करने वालों में चालक की पत्नी बिलकिस, पुत्री रजिया, पुत्र मुख्तार अहमद, भाई इलियास, समीर, छात्रा उपाध्यक्ष मिनी वर्मा, कृपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed