{"_id":"5a3ebd144f1c1bce6d8b5be5","slug":"police-should-inspect-hotels-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल, स्टेशन और धर्मशालाओं का निरीक्षण करे पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल, स्टेशन और धर्मशालाओं का निरीक्षण करे पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
UP POLICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईजी पूरन सिंह रावत ने क्रिसमस से लेकर नववर्ष तक कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए होटलों, धर्मशालाओं, बस और रेलवे स्टेशनों में चेकिंग करें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था किसी भी सूरत में भंग नहीं होनी चाहिए।
डीआईजी ने कैंप कार्यालय मेें कुमाऊं के पुलिस अधीक्षकों की बैठक में डीआईजी ने कहा कि नव वर्ष पर लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं। शराबी चालकों पर नियंत्रण पाने और सड़क हादसों को रोकने के लिए 25 दिसंबर और 31 दिसंबर को नव वर्ष पर पुलिस एल्कोमीटर से चेकिंग करेगी।
पुलिस नववर्ष पर अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम स्थलों की जानकारी रखेगी। उत्पात को रोकने के लिए पुलिस प्रबंध करेगी। सैलानियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस मोबाइल दस्ते गश्त करेगी। सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा, रानीखेत, जागेश्वर, बिंसर महादेव, बागेश्वर जिले के कौसानी, गरूड़, बैजनाथ, पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, चौकोड़ी, नैनीताल जिले के रामनगर, हल्द्वानी, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, हैड़ाखान, काठगोदाम आदि स्थानों पर पर्यटकों का आवागमन अधिक रहता है।
इन स्थानों पर यातायात व्यवस्था को पुलिस सुनिश्चित करेगी। सैलानियों को रास्ते की जानकारी देने के लिए काठगोदाम और कालाढूंगी तिराहे पर वायरलेस सेट के साथ पुलिस फोर्स लगाना होगा।
बैठक में अल्मोड़ा की एसएसपी पी रेणुका देवी, पिथौरागढ़ के एसपी अजय जोशी, बागेश्वर जिले के मुकेश कुमार, हल्द्वानी के एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, नैनीताल के एसपी हरीश चंद्र सती, चंपावत के क्षेत्राधिकारी प्रयाग सिंह, ऊधमसिंहनगर के क्षेत्राधिकारी यातायात बहादुर सिंह चौहान, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल, सीएफओ संजीवा कुमार मौजूद थे।