फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police released traffic plan for the weekend

Nainital News: सप्ताहांत के लिए पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान

Sat, 25 Oct 2025 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 25 Oct 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Police released traffic plan for the weekend
नैनीताल। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की आमद बढ़ रही है। शनिवार और रविवार को सप्ताहांत के दौरान नैनीताल, भीमताल और आसपास के पर्यटन स्थलों की ओर यातायात बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से विशेष यातायात प्लान जारी किया है।
विज्ञापन

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की ओर से जारी यातायात प्लान के तहत नैनीताल और ज्योलीकोट से कैंचीधाम की ओर जाने वाले पर्यटक अपने वाहन भवाली सेनिटोरियम में पार्क कर शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम पहुंचेगे। इसी तरह भीमताल से कैंचीधाम जाने वाले पर्यटक अपने वाहनों को विकास भवन परिसर में पार्क करेंगे और शटल सेवा से यात्रा पूरी करेंगे। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड से खुटानी होते हुए मुक्तेश्वर के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे। वहीं अल्मोड़ा, रानीखेत और बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहन क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगे। बताया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस और दूध आदि का आवागमन पूर्व की भांति रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed