{"_id":"6acf264e0eefe3d1380d8cc4","slug":"police-reached-the-hideout-of-cyber-fraudsters-through-pratibimb-app-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रतिबिंब एप बना साइबर ठगों का काल, पिथौरागढ़ पुलिस ने 99 ठगी मामलों में दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रतिबिंब एप बना साइबर ठगों का काल, पिथौरागढ़ पुलिस ने 99 ठगी मामलों में दर्ज कराई प्राथमिकी
Wed, 14 Oct 2026 12:21 PM IST
Heera
समीर बिसारिया
समीर बिसारिया
Published by: Heera
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:21 PM IST
सार
उत्तराखंड पुलिस अब साइबर ठगी के मामलों में सिर्फ अपराध की जगह ही नहीं, बल्कि ठगी के पूरे नेटवर्क की लोकेशन भी ट्रेस करेगी। इसके लिए प्रतिबिंब एप में नई सुविधा जारी की गई है, जिससे पता चलेगा कि साइबर अपराधी कहां से बैठकर ठगी को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
साइबर ठगी के मामलों में अब पुलिस सिर्फ यही नहीं तलाशेगी कि अपराध कहां हुआ, बल्कि यह भी पता लगाएगी कि ठगी का पूरा नेटवर्क किस जगह से संचालित हो रहा था। उत्तराखंड पुलिस प्रतिबिंब एप की मदद से साइबर अपराधियों के ठिकानों और उनकी गतिविधियों का पता भी लगाया जा रहा है। एप में नई सुविधा जारी की गई है। इसमें साइबर अपराधी ने कहां से बैठकर ठगी को अंजाम दिया, उसकी लोकेशन भी ट्रेस होगी। इसकी मदद से पिथौरागढ़ साइबर सेल ने देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी की 99 वारदातों से जुड़े एक एनजीओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज भी कराई है।
विज्ञापन
पुलिस के लिए साइबर ठगी की जांच में सबसे बड़ी चुनौती अपराध में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल माध्यमों के पीछे सक्रिय लोगों तक पहुंचना है। कई बार पीड़ित एक राज्य में होता है, बैंक खाता दूसरे राज्य का मिलता है और ठगी का नेटवर्क कहीं तीसरी जगह से संचालित होता है। ऐसे में प्रतिबिंब एप के जरिये सामने आने वाली लोकेशन पुलिस को जांच की दिशा तय करने में मदद कर सकती है। कुमाऊं में सामने आया एनजीओ से जुड़ा मामला इस दिशा में अहम है।
विज्ञापन
प्रतिबिंब एप के जरिये साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके लोगों की जानकारी फीड रहती है। अब उसमें यह भी ट्रेस किया जाएगा कि अपराधी की लोकेशन कहां है। एप की मदद से हमने कुमाऊं के पिथौरागढ़ में एक एनजीओ के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। - नीरज भाकुनी, साइबर सेल प्रभारी
विज्ञापन