फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police protest to arrest warranty, accused absconding from the spot

वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस का विरोध, आरोपी मौके से फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police protest to arrest warranty, accused absconding from the spot
हल्द्वानी बरेली रोड स्थित अब्दुल्लाह बिल्डिंग में दबिश देने आई मुरादाबाद पुलिस से हुए हंगामे के - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। मुरादाबाद से वारंटी को गिरफ्तार करने आई पुलिस को सोमवार रात विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों के हंगामे के बीच वारंटी भाग गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी अरीबा खुसरो ने वर्ष 2019 में हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित अब्दुल्ला बिल्डिंग में रहने वाले अपने पति अब्दुल हारिस, ससुर अब्दुल हई और सास के खिलाफ धारा 498 ए, 323, 326 ए और 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मुरादाबाद कोर्ट ने अब्दुल हारिस और उसकी मां के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। मार्च 2020 में मुरादाबाद पुलिस ने दबिश देकर सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन अब्दुल हारिस पुलिस के हाथ नहीं आया।
गिरफ्तारी वारंट के आधार पर सोमवार को मुरादाबाद थाने के दरोगा महेश कुमार सिंह हल्द्वानी पहुंचे। देर शाम महेश कुमार सिंह ने मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी कैलाश नेगी से मदद ली और अब्दुल हारिस की गिरफ्तारी के लिए अब्दुल्ला बिल्डिंग में दबिश देने पहुंच गए। यहां पुलिस अब्दुल हारिस को पकड़ती इससे पहले ही उसके परिजनों ने बिल्डिंग की गली पर खड़े होकर पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी जमा हो गए। इस दौरान लोगों की पुलिस से झड़प हुई तो आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस लोगों को शांत करने में जुटी थी लेकिन अब्दुल हारिस मौका देखकर फरार हो गया। करीब एक घंटे बाद पुलिस कोतवाली लौट आई।
विज्ञापन

अब्दुल्ला बिल्डिंग निवासी अब्दुल हारिस मुरादाबाद पुलिस का वारंटी था। सोमवार को पुलिस अब्दुल हारिस की गिरफ्तारी के लिए अब्दुल्ला बिल्डिंग पहुंची। इसी दौरान लोगों ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया जिससे अब्दुल मौके से फरार हो गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश नेगी, मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed