फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police forcibly took away transporters at night in haldwani

Haldwani: ट्रांसपोर्टरों को रात में जबरन उठा ले गई पुलिस, दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे, अफसरों संग वार्ता बेअसर

Thu, 07 Dec 2023 11:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 07 Dec 2023 11:52 AM IST
सार

हल्द्वानी में अपनी मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टर और ट्रक संचालक दूसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। दिन भर पुलिस और आरटीओ विभाग के अधिकारी उन्हें मनाते रहे। लेकिन वह नहीं मानें। जिसके बाद पुलिस उन्हें जबरन उठाकर ले गई।

विज्ञापन
Police forcibly took away transporters at night in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी में मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टर और ट्रक संचालक दूसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। दिन भर पुलिस और आरटीओ विभाग के अधिकारी उन्हें मनाते रहे और अपने स्तर की मांगें मानने की बात कहते रहे, लेकिन उन्होंने सभी मांगों को पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। इस पर रात नौ बजे पुलिस ने उन्हें रानीबाग से जबरन उठाकर बुद्धपार्क पहुंचाया।

विज्ञापन


इस बीच दोनों पक्षों में तीखी झड़प भी हुई। देर रात आरटीओ संदीप सैनी बुद्ध पार्क पहुंचे, लेकिन लंबी वार्ता के बाद भी बात नहीं बनी। ट्रक ऑनर्स वेलफेयर महासंघ ने बृहस्पतिवार से परिवार समेत धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ट्रक ऑनर्स वेलफेयर महासंघ के आह्वान पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टरों को जिला और पुलिस प्रशासन पहले दिन से आंदोलन बुद्ध पार्क पर करने की अपील कर रही थी। दूसरे दिन भी रानीबाग भीमताल तिराहे पर धरना जारी रहा। पुलिस, प्रशासन और आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने उन्हें समझाया, शादियों के सीजन में पहाड़ों में सामान की किल्लत होने का हवाला दिया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। आखिर अधिकारी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात साढ़े आठ बजे एसडीएम पारितोष वर्मा, सीओ संगीता, एआरटीओ विमल पांडे फोर्स के साथ आंदोलन स्थल पहुंचे। धरने से ट्रांसपोर्टर्स को पुलिस की एक निजी बस में जबरन बैठाने लगी। इसका वहां मौजूद ट्रांसपोर्टर्स और चालकों ने जमकर विरोध किया। पुलिस ने सख्ती के साथ सभी को बस में बैठाकर बुद्ध पार्क छोड़ दिया। यहां भी वे बस से उतरने में आनाकानी करने लगे। 

एसडीएम पारितोष वर्मा, सीओ संगीता, एआरटीओ विमल पांडे ने महासंघ पदाधिकारियों से बस में ही बात कर समझाया। रात 11 बजे तक वार्ता चली, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने भी बातचीत की। 

इधर ट्रक ऑनर्स वेलफेयर महासंघ के महासचिव उमेश पांडे ने बताया कि रात में  शांति पूर्ण धरना दे रहे आंदोलनकारियों को पुलिस का इस तरह उठाना गलत है। महासंघ इसका पुरजोर विरोध करता है और बृहस्पतिवार से रानीबाग भीमताल तिराहे पर परिवार समेत धरने पर बैठेगा। इधर, कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि रानीबाग में भीमताल तिराहे पर दुर्घटना की आशंका थी, इस वजह से उन्हें बुद्ध पार्क ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed