फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police Force took place on populations grew

आबादी बढ़ी पर पुलिस फोर्स घटी

Mon, 25 Jan 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Mon, 25 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 
गणतंत्र दिवस और कुमाऊं में अलर्ट के बावजूद नैनीताल में फोर्स बढ़ने के बजाय घट रही है। जिले की करीब 60 फीसदी फोर्स अर्द्ध कुंभ में चली गई है। 28 जनवरी को फिर से पुलिस फोर्स की एक खेप हरिद्वार अर्द्ध कुंभ ड्यूटी के लिए भेजी जाएगी। जबकि कई पुलिसकर्मी विशेष कारणों से भी छुट्टी पर हैं। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल अब फोर्स की कमी को पूरा करने के लिए चौकीदारों का सहयोग लेने पर विचार कर रही हैं।


देश में लगातार हो रहे आतंकी हमलों और आईबी के इनपुट के आधार पर डीजीपी ने उत्तराखंड में अलर्ट घोषित किया है। आईबी से मिल रहे इनपुट के आधार पर उत्तराखंड में संदिग्धों का सफाया नहीं हुआ है।  ऐसे में जब जिले में पुलिस फोर्स की संख्या बढ़नी चाहिए, तो करीब दो खेप फोर्स कुंभ भेजी जा चुकी है। इसके अलावा नैनीताल में आबादी भी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स नहीं है। एसएसपी कार्यालय के मुताबिक जिले में सात निरीक्षक, 67 उपनिरीक्षक, छह महिला उपनिरीक्षक, 20 विशिष्ट श्रेणी के उपनिरीक्षक, 23 हेड कांस्टेबल, 605 कांस्टेबल और 125 महिला कांस्टेबल की जरूरत है, लेकिन हरिद्वार में अर्द्ध कुंभ स्नान होने के कारण पुलिस फोर्स की दो खेप पहले भेजी जा चुकी है। तीसरी खेप 28 जनवरी को भेजी जाएगी। इसमें 16 उपनिरीक्षक, एक महिला उपनिरीक्षक, 12 हेड कांस्टेबल, 98 कांस्टेबल और 32 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। इसके बाद जिले में पांच निरीक्षक, 34 उपनिरीक्षक,  तीन महिला उपनिरीक्षक, 20 विशेष श्रेणी उपनिरीक्षक, 55 हेड कांस्टेबल, 421 कांस्टेबल, 71 महिला कांस्टेबल ही बचेंगे।  इस प्रकार जिले की करीब 60 फीसदी फोर्स अर्द्ध कुंभ में चली जाएगी। वर्तमान में हरिद्वार में संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद यह सिद्ध हो गया है कि कुमाऊं में भी आतंक की काली छाया पड़ रही है। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल का कहना है कि कानून व्यवस्था और यातायात  की स्थिति को देखते हुए अब चौकीदारों और अन्य लोगों का सहयोग लिया जाएगा। जनता को भी सक्रिय किया जा रहा है। संदिग्धों की जांच करने के लिए पुलिस सत्यापन कार्य कर रही है। सुरक्षा के लिए नागरिकों की भी टोली बनाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed