फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police Force For Election in Nainital

पुलिस के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने संभाला मोर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police Force For Election in Nainital
हल्द्वानी। जिले में चुनाव निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार शाम सीमा सील कर दी गई। पूरे जिले के मतदान स्थलों को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस के साथ 11 कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों ने मतदेय स्थलों पर जगह-जगह मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन

जिले में 11 राजपत्रित अधिकारियों के अधीन 35 जोन और 106 सेक्टरों में फोर्स को तैनात किया है। पुलिस के 12 निरीक्षकों, 85 उपनिरीक्षकों, 19 महिला उपनिरीक्षकों, 123 हेड कांस्टेबलों, 918 पुरुष सिपाहियों, 173 महिला सिपाहियों, 1706 होमगार्ड और पीआरडी जवानों, 351 वन दरोगा और वनरक्षकों, एक कंपनी पीएसी, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एसएसबी की 11 कंपनी केंद्रीय बलों को तैनात किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 635 मतदान केंद्रों से जुड़े 1008 मतदान स्थलों पर फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। दूरस्थ स्थानों पर 24 पुलिस पार्टियां पहुंच गई हैं।
अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा
जिले के 89 मतदेय स्थलों को अतिसंवेदनशील (वनरेबल) घोषित किया है। अतिसंवेदनशील स्थलों में लालकुआं विधानसभा के 12, भीमताल विधानसभा के 17, रामनगर के 23, हल्द्वानी के 15, कालाढूंगी के 16, नैनीताल के छह मतदेय स्थल शामिल हैं। इन स्थानों पर आधा सेक्सन अतिरिक्त केंद्रीय बल की टुकड़ी को तैनात किया है। 61 मतदेय स्थलों को संवेदनशील (क्रिटिकल) घोषित किया है। पांच से अधिक बूथ वाले मतदेय स्थलों पर एक सेक्सन केंद्रीय बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 बैरियरों पर चेकिंग जारी
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि सीमा सील है, लेकिन हाईवे पर वाहन चलेंगे। मतदाताओं और आवश्यक सेवा में तैनात लोगों को आवागमन की छूट दी जाएगी। पुलिस की टीमों ने 13 बैरियर पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। इनमें टांडा बैरियर, सुभाषनगर, चोरगलिया, गड़प्पू, ऋचि, पीरूमदारा, मोहान, हल्दुआ, बल्ली, पहाड़पानी, धानाचूली, गांधीनगर और खैरना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed