फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police. empty. handed. even. third day. Daru's Alim murder.

Nainital News: दरऊ के आलिम हत्याकांड में पुलिस तीसरे दिन भी हाथ खाली

Thu, 21 Aug 2025 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 21 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police. empty. handed. even. third day. Daru's Alim murder.
किच्छा।
विज्ञापन

दरऊ में हुए आलिम हत्याकांड के बाद से पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। इसके बाद भी बुधवार को तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा हैं।

सोमवार को कई लोगों ने दरऊ निवासी आलिम के घर में घुसकर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद सभी आरोपी भूमिगत हो गए। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था। पुलिस ने चार टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस ने गांव में सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गांव के कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन



सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में रामपुर, मुरादाबाद, बरेली समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई। बताया कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें। इधर पीएसी समेत पुलिस बल आलिम के घर के बाहर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व विधायक ने एसएसपी से गिरफ्तारी न होने पर जताई चिंता
किच्छा/रुद्रपुर। किच्छा के दरऊ में भाजपा नेता प्रधान पति गफ्फार खान के भतीजे आमिल की हत्या से जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा नेता गफ्फार खान व बीडीसी साजिद खान के साथ एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात की। पूर्व विधायक शुक्ला ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर गफ्फार खान के पत्नी की जीत के बाद से चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उनके भतीजे आमिल (19) की घर में घुसकर हत्या कर दी। वारदात के 48 घंटे बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होना चिंताजनक है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी बीडीसी साजिद खान ने एसएसपी को बताया कि हमलावरों ने आमिल की हत्या कर उन पर भी जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर भी अंधाधुंध फायरिंग की। एसएसपी ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed