फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police did route diversion on Shivratri

Nainital News: शिवरात्रि पर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Police did route diversion on Shivratri
हल्द्वानी। शिवरात्रि के मौके पर बुधवार को शहर में भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन हल्द्वानी से पहाड़ को आने-जाने वाले वाहनों पर लागू होगा। नैनीताल रोड पर डायवर्जन सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक प्रभावी रहेगा। सब्जी, फल, ईंधन, गैस व दूध लाने व ले जाने वाले वाहन सुबह छह बजे से सात बजे तक इस रूट में आवाजाही कर सकेंगे। नैनीताल मीडिया सेल की ओर से यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


-इस तरह डायवर्ट होंगे वाहन

कालाढूंगी की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन वाया मंगोली होते हुए जाएंगे। शेष अन्य वाहनों को थाना मुखानी क्षेत्र में रोका जाएगा।

गौलापार तीनपानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को गौलापुल से पहले डिवाइडर के पास रोड के बायीं ओर रोका जाएगा।

चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन कुंवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा के मध्य रोड के बायीं ओर रोके जाएंगे।

भवाली व भीमताल से आने वाले भारी वाहनों को नंबर वन बैंड व सलड़ी क्षेत्र में पार्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed