{"_id":"65bac887e74dac7788081af5","slug":"police-could-not-find-the-person-who-made-the-fake-id-of-the-commissioner-haldwani-news-c-8-1-hld1023-301641-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कमिश्नर की फर्जी आईडी बनाने वाले को नहीं ढूंढ पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कमिश्नर की फर्जी आईडी बनाने वाले को नहीं ढूंढ पाई पुलिस
Thu, 01 Feb 2024 03:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने वाले को साइबर सेल अभी तक नहीं पकड़ पाया है। पुलिस ने फेसबुक से डाटा मांगा है।
बीती 19 जनवरी को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी। डीपी पर कुमाऊं कमिश्नर की फोटो लगाकर फेसबुक स्टोरी पर अश्लील फोटो पोस्ट कर दी थी। पुलिस के पास पहुंचने से पहले ही मामला चर्चा का विषय बन गया था।
वहीं मामला जब एसएसपी तक पहुंचा तो तुरंत साइबर सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं 12 दिन बाद भी फर्जी आईडी बनाने वाला पुलिस की पकड़ से दूर है। साइबर सेल को उसकी ट्रेसिंग से अभी तक आरोपी के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं मामले की जांच कर रहे सीओ स्पेशल ऑपरेशन नितिन लोहनी ने बताया कि फेसबुक से आईडी को हटवा दिया है। बताया कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए फेसबुक से डाटा मांगा गया है। डाटा आते ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी जाएगी।