फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police chased youths from Gaula barrage and Amritpur

गौला बैराज और अमृतपुर से पुलिस ने युवकों को खदेड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police chased youths from Gaula barrage and Amritpur
गोला नदी से लोगों को खदेड़ती पुलिस। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। कार्बेट फाल में हुए हादसे को लेकर सोमवार को पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने काठगोदाम गौला बैराज और नदी में घूम रहे लोगों को खदेड़ दिया। इसी प्रकार अमृतपुर नदी की तरफ जा रहे वाहन सवारों को पुलिस ने लौटा दिया।
विज्ञापन

काठगोदाम गौला बैराज पर सोमवार की सुबह स्नान करने के लिए काफी संख्या में युवक आए थे। जल पुलिस ने युवकों को पूछताछ के बाद भगा दिया। इसी प्रकार गौला नदी में दोपहर के समय स्नान करने के लिए महिलाएं और युवक आए थे। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के निर्देश पर पुुलिस टीम ने सभी को भगा दिया। लोग अपने अपने कपड़े समेटकर वापस चले गए। पुलिस ने चेताया कि गौला नदी की तरफ स्नान करने के लिए जाना मना है। बैराज काफी गहरा है। इसी बैराज में होली के दिन थाने के दरोगा की डूबने से मौत हो गई थी। उस समय एक अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार बचाया गया।
विज्ञापन

अमृतपुर नदी की तरफ जाने से पुलिस ने रोका
अमृतपुर नदी में स्नान करने के लिए काफी संख्या में चार पहिया और दो पहिया से लोग आए थे। यहां तैनात यातायात निरीक्षक राकेश माहरा ने चार पहिया और दो पहिया वाहन सवारों को तत्काल वापस किया। पुलिस का कहना था कि यदि कोई जबरदस्ती नदी में जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अमृतपुर में स्नान करते समय पहले कई युवक डूब चुके हैं। स्थानीय लोग भी नदी में स्नान करने का जिले के अधिकारियों से विरोध जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलेगी पर कोई कार्रवाई
कार्बेट फाल में दो युवकों के डूबने की घटना के बाद परिजन घटना के लिए वन विभाग के लोगों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस मामले में एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि परिजनों की लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस वैधानिक कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed