फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police caught the owners for mixing hashish in the cafe and liquor in the restaurant in haldwani

Haldwani News: कैफे में चरस और रेस्टोरेंट में मिली शराब...मालिक दबोचे, नाबालिग लड़की भी सूखे नशे के लिए आई थी

Sat, 14 Dec 2024 10:31 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 14 Dec 2024 10:31 AM IST
सार

थाना मुखानी क्षेत्र के द कैफे क्रिस्टल में चार ग्राम चरस और काठगोदाम स्थित कुमाऊंनी रसोईया रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब के 119 पव्वे मिले। पुलिस ने दोनों के मालिकों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Police caught the owners for mixing hashish in the cafe and liquor in the restaurant in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशा अब शहर के चौराहों तक सीमित नहीं है। शहर के कैफे और रेस्टोरेंटों तक अपनी पहुंच बना ली है। थाना मुखानी क्षेत्र के द कैफे क्रिस्टल में चार ग्राम चरस और काठगोदाम स्थित कुमाऊंनी रसोईया रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब के 119 पव्वे मिले। पुलिस ने दोनों के मालिकों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

शहर में बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने नशे के खिलाफ कैफे और रेस्टोरेंट पर छापा मारा। इस दौरान मुखानी थाना क्षेत्र के गणेश विहार कालोनी स्थित द कैफे क्रिस्टल में छापा मारा। इस दौरान तीन लोग कैफे में थे। कैफे का मालिक निशांत नगर निवासी राहुल गुप्ता (29) भी था। इसके अलावा एक युवा और एक 13 साल की नाबालिग लड़की वहां पाई गई। राहुल के नशे में मिलने पर पुलिस ने तलाशी शुरू की। तब सोफे के नीचे चार ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बाकी दोनों को गवाह बनाकर मालिक राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की। थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता ने बताया कि राहुल को कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा गया है। नाबालिग लड़की के घर वालों को मामला बताया गया है। उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन

वहीं काठगोदाम थानाक्षेत्र में कुमाऊंनी रसोईया रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसने का मामला सामने आया। इस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक कुंदन सिंह मेहरा (36) को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। वह मूल रूप से रानीखेत के मंगचौड़ा गांमव का रहने वाला है। साथ ही पुलिस ने अलग-अलग कंपनी के 119 पव्वे बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed