{"_id":"576989c84f1c1b9172b48027","slug":"police-arrived-about-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों के करीब पहुंची पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पॉलीशीट के तुलसीनगर में हुई लूट मामले में पुलिस को अपराधियों के सुराग मिले हैं। घटना में इंजीनियर के विश्वासपात्र सहयोगी द्वारा ही उनके घर की रैकी करने की बात कही जा रही है। घटना स्थल से लगे बृज विहार के सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे संदिग्धों की शिनाख्त भी पुलिस द्वारा कर ली गई है।
तुलसीनगर में इंजीनियर एमसी शर्मा और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर बदमाशों ने हजारों की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर लिया था। चार दिन तक कई शहरों की खाक छानने के साथ ही कई बिंदुओं पर पुलिस ने काम किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। मंगलवार को घटना स्थल क्षेत्र के बृज विहार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले।
सूत्रों के अनुसार इंजीनियर के एक विश्वासपात्र सहयोगी ने ही उनके घर की रैकी की और अपराधियों ने आसानी से दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया। करीब आधा दर्जन लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस अपराधियों के करीब पहुंच गई है। जल्द ही पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
विज्ञापन
बुजुर्ग से लूट का नहीं हुआ खुलासा
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के दमुवाढुंगा में टेंपो सवार बुजुर्ग के साथ हुई लूट के मामले में अभी तक मुखानी पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं। 18 जून को चौफला निवासी 50 वर्षीय दीवान सिंह हाइडिल गेट से टेंपो बुक कर अपने घर जा रहे थे। चंबल पुल के पास दो अज्ञात लोगों ने टेंपो रोककर दीवान सिंह के साथ मारपीट कर 65 हजार की नगदी छीन ली। और उन्हें झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गये। आसपास की महिलाओं ने मुखानी थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मौका मुआयना करने के बाद बुजुर्ग को इलाज के लिए ले गई। जांच में जुटी पुलिस घटना के पीछे टेंपो चालक की संदिग्धता मान रही थी। थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा के अनुसार मामले की जांच की जा रही है जल्द की ठोस परिणाम मिलेंगे।