फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police arrested the accused of theft from house while painting in haldwani

हल्द्वानी: पुताई का काम करते हुए पेंटर ने कर दिया जेवरों पर हाथ साफ, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2023 10:17 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 07 Nov 2023 10:17 AM IST
सार

हल्द्वानी में पेंट करने के दौरान एक घर से चोरी के आरोपी को मुखानी पुलिस ने माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी किया गया सामान भी जब्त कर लिया।

विज्ञापन
Police arrested the accused of theft from house while painting in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुखानी थाना क्षेत्र से पेंट करने के दौरान एक घर से चोरी के आरोपी को मुखानी पुलिस ने माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी किया गया सामान भी जब्त कर लिया। 

विज्ञापन


सांई कॉलोनी लालपुर नायक निवासी निशा बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसने पेंटर को पेंट करने के लिए बुलाया था। इस दौरान उसने उसके जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन


शिकायत के बाद मुखानी थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने इसकी जांच एसआई संजीत राठौर को सौंपी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से अजय यादव पुत्र राजेश यादव (23) निवासी गोविन्दपुर गरवाल निवासी कान्हा बिहार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए गए सोने के टॉप्स, लटकन, कान की बाली और पुराना बिजली का बिल भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के ताले तोड़े
चोरों ने रविवार रात जजी कोर्ट के निकट एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकान स्वामी मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि फुलारा पान भंडार के नाम से उनकी दुकान है। 


रविवार रात 11 बजे दुकान बंद करके वह अपने घर चले गए। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तब घटना का पता चला। भोटियापड़ाव चौकी इंचार्ज कुमकुम धानिक ने घटनास्थल का मुआयना किया। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed