फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   poisonous substance death girl responsible

Nainital News: युवती को जिम्मेदार बता दो बच्चों के पिता ने दी जान

Sun, 30 Apr 2023 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 30 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
poisonous substance death girl responsible
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सुसाइड से पूर्व ऑटो चालक ने वीडियो बनाया जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार एक युवती को ठहराया है। फिलहाल पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दमुवाढूंगा निवासी एक युवक ऑटो चलाकर परिवार का भरणपोषण करता था। युवक पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। सुसाइड से पूर्व बनाए वीडियो में मृतक का कहना है कि कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थी। उसी वार्ड में एक युवती ने अपनी मां को भी भर्ती कराया था। बातचीत होने पर दोनों ने एक दूसरे के फोन नंबर ले लिए। काफी दिनों तक दोनों के बीच बातचीत होती रही लेकिन उन्हें कभी मिलने का मौका नहीं मिला। कुछ दिन पूर्व युवती उसे अपनी रिश्तेदार के घर ले गई जहां दोनों दो दिन तक साथ रहे। इसकी भनक युवक की पत्नी को लग गई। युवक का कहना था कि पत्नी को समझाया तो वह शादी के लिए मान गई लेकिन युवती ने शादी से इनकार कर दिया। युवक ने युवती पर प्यार में धोखा देने और उसे बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार बताया। साथ ही पुलिस से युवती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए जहरीला पदार्थ गटक लिया। जानकारी मिलने पर ऑटो चालक को अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सीओ भूपेंद्र धौनी ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन



बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हल्द्वानी। 72 साल के बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। गिनती गांव कोटाबाग निवासी मोहन राम (72) परिवार के साथ रहते थे। बताया जाता है कि शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन घर पहुंचे तो वह गंभीर अवस्था में पड़े हुए थे। आनन-फानन उन्हें नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उन्हें एसटीएच रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात मोहन राम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed