फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PM Narendra Modi gave many messages through his 42-minute speech during his Uttarakhand visit

कुमाऊं में नमो नमो: 42 मिनट के भाषण से कई संदेश दे गए पीएम मोदी, युवा शक्ति पर फोकस

Fri, 13 Oct 2023 01:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Oct 2023 01:24 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले पिथौरागढ़ में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने एक साथ कई वर्गों को साधा हैं। सैन्य बहुल इलाके को ध्यान में रखकर सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाया, तो वहीं शिवभक्ति में लीन होकर सनातन संस्कृति को महत्व दिया। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi gave many messages through his 42-minute speech during his Uttarakhand visit
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले पिथौरागढ़ में जनसभा कर एक साथ कई वर्गों को साधा हैं। सैन्य बहुल इलाके को ध्यान में रखकर सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाया, तो वहीं शिवभक्ति में लीन होकर सनातन संस्कृति को महत्व दिया। खिलाड़ियों और महिला आरक्षण के जिक्र से युवा भारत और मातृृशक्ति से जुड़ाव दिखाया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

PM Narendra Modi gave many messages through his 42-minute speech during his Uttarakhand visit
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
मातृ शक्ति को तरजीह
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की महिलाओं को आगे ले जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पिछले कई वर्षों से लंबित 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को पास कर महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने लाल किले की प्राचीर से महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन देने की घोषणा की, जो उत्तराखंड को ऊंचाई पर ले जाने का काम करेगा। 

युवा शक्ति पर फोकस
पीएम ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में इतिहास के कई सारे रिकाॅर्ड तोड़े हैं। पहली बार खिलाड़ियों ने 100 से अधिक मेडल जीतने का रिकाॅर्ड बनाया है। मोदी ने कहा कि एशियन गेम्स में उत्तराखंड के आठ बेटे-बेटियां अपना दम दिखाने गए थे। हमारे लक्ष्य सेन और वंदना कटारिया की टीम ने देश को मेडल जिताया। खेलों में उत्तराखंड के बच्चों ने कमाल किया है। मोदी ने मेडल लाने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में जनसभा में उपस्थित लोगों से खड़े होकर माेबाइल की फ्लैश लाइट जलाने का आह्वान किया।

इस पर लोगों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई। मोदी ने कहा कि हल्द्वानी और रुद्रपुर में खेल मैदान बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का नाम दो बार लिया। पीएम ने कहा कि लक्ष्य सेन जब भी खेल में अच्छा प्रदर्शन करता है, लक्ष्य का परिवार मेरे लिए बाल मिठाई लेकर आता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Narendra Modi gave many messages through his 42-minute speech during his Uttarakhand visit
पीएम से मुलाकात के बाद लोगों में खुशी - फोटो : अमर उजाला
13.5 करोड़ लोगों को गरीबी से उबारा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 13.5 करोड़ लोगों को सरकार ने गरीबी से उबारा है। इसे देखकर आज दुनिया अचरज कर रही है। ये सब मोदी ने नहीं आपने किया है इसका श्रेय आपको ही जाता है। 

आदि कैलाश को लोग करने लगे होंगे सर्च
प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमांत जिला बहुत सुंदर है। देश-विदेश से लोग आदि कैलाश, पार्वती कुंड और ओम पर्वत को सर्च करने लगे होंगे। मेरा दावा है कि यहां भी पर्यटन के सारे रिकाॅर्ड टूटेंगे। मोदी आदि कैलाश के चक्कर लगाकर आया है। अब देश-विदेश के लोग आदि कैलाश के चक्कर लगाने के लिए आएंगे। 

जी-20 की मेजबानी से बजा भारत का डंका
  • प्रधानमंत्री मोदी का कहा कि जी-20 की सफल मेजबानी से विदेशों में भारत का डंका बजा है। 30 साल बाद जनता ने जो मुझे अपार प्यार और आशीर्वाद दिया, हमने मजबूत और स्थिर सरकार बनाकर देश को आगे ले जाने का कार्य किया। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का चंद्रयान-3 वहां पहुंचा है जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया। चंद्रयान जिस स्थान पर गया है उस स्थान का नाम शिव शक्ति दिया गया है। 

पीएम का चुनावी बिगुल 
जागेश्वर में जागनाथ के दर्शन के बाद मोदी ने पुजारियों से कहा कि बाबा के आशीर्वाद से 2024 के चुनाव में विजयी होकर फिर से उनके दर्शन करने आऊंगा। उन्होंने एक तरह से संदेश दिया कि चुनाव में जीत के लिए वह किस प्रकार आशान्वित हैं।
 
विज्ञापन

PM Narendra Modi gave many messages through his 42-minute speech during his Uttarakhand visit
जवानों के साथ पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
सेना और पूर्व सैनिकों से जुड़ाव
  • पीएम ने कहा कि देश की रक्षा के लिए यहां की माताएं वीर सपूतों को जन्म देती हैं। जो देश की सरहदों पर सीमाओं की रक्षा करते हैं। मैं उन सभी वीर माताओं के चरणों को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि बाबा केदार और बदरी विशाल के जयकारों से जिस तरह से गढ़वाल रेजीमेंट का साहस बढ़ जाता है उसी तरह से गंगोलीहाट की मां काली के जयकारों से कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों का साहस दोगुना हो जाता है। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है। वर्षों से लंबित वन रैंक वन पेंशन का मामला भी हमारी सरकार ने सुलझााया। इसके तहत पूर्व सैनिकों को 70 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
  • प्रधानमंत्री आदि कैलाश और गुंजी में बेहद गर्मजोशी से चीन सीमा की सुरक्षा में लगे अधिकारियों और जवानों के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed