फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Plenty of water will be available for irrigation in Khansyun and Alchouna

Nainital News: खनस्यूं और अलचौना में सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Plenty of water will be available for irrigation in Khansyun and Alchouna
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं और भीमताल के अलचौना में किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेलों की मरम्मत के साथ उनका विस्तारीकरण होने से पानी की समस्या भी हल हो सकेगी। इसके लिए जिला योजना से नलकूप डिविजन हल्द्वानी और रामनगर को पांच करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। नलकूप डिविजन की ओर से जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

भीमताल के अलचौना और ओखलकांडा के खनस्यूं क्षेत्र के किसान सब्जी उत्पादन करते हैं। इन क्षेत्रों में किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। किसानों की समस्या हल करने के लिए नलकूप डिविजन की ओर से खनस्यूं और अलचौना में लिफ्ट सिंचाई योजना का काम किया जाएगा। 200 ट्यूबवेलों की मरम्मत और विस्तारीकरण भी किया जाएगा। रामनगर नलकूप डिविजन की ओर से बेतालघाट और रामनगर में ट्यूबवेलों की मरम्मत के साथ उनमें स्टेबलाइजर भी लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed