{"_id":"6a42c7458be275e967028e87","slug":"pleasant-weather-in-nainital-after-rain-temperature-drops-nainital-news-c-238-1-ntl1018-127648-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में बारिश के बाद मौसम सुहावना, तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में बारिश के बाद मौसम सुहावना, तापमान में गिरावट
Tue, 30 Jun 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल/बेतालघाट। नगर में सोमवार दिन भर मौसम सुहावना बना रहा। रविवार रात और सोमवार सुबह हुई जोरदार बारिश के बाद मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ गया है। सोमवार पूरे दिन नैनीताल में बादल छाए रहे। कई बार बारिश होने के आसार बने लेकिन वर्षा नहीं हुई। हालांकि हवा चलने से लोगों को कुछ देर के लिए सर्दी का एहसास हुआ। रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश से शहर के नाले उफान पर आ गए थे। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने इस बदले हुए मौसम का आनंद लिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है।
बेतालघाट(नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के जंगलों में रविवार की शाम लगी आग देर रात हुई मूसलाधार बारिश से बुझ गई। वहीं बारिश होने से सोमवार को कोसी और शिप्रा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। बारिश से शिमला मिर्च, टमाटर, बीन और बैंगन की फसलों को भी लाभ मिला है। इससे किसानों को फसलों का उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है।