फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Players Sports Minister congratulates

खिलाड़ियों को खेलमंत्री ने दी बधाई

Mon, 28 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 28 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Players Sports Minister congratulates

बंगलूरू में हाल में आयोजित 22 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तराखंड फारेस्ट की टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल व वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने बधाई दी। एफटीआई में आयोजित कार्यक्रम में  खेल मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि सभी का मान बढ़ाने वाली है। राज्य में खेल की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल महकमे ने कई प्रयास किये हैं।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ में स्पोर्ट्स हास्टल तैयार किया जा रहा है। ज्ञात हो कि फारेस्ट विभाग की प्रतियोगिता में 38 विभिन्न राज्य, संस्थाओं की टीम ने प्रतिभाग किया था, जिसमें राज्य ने 242 अंक प्राप्त करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान सीसीएफ परमजीत सिंह, एसडीओ गोपाल सिंह कार्की, प्रकाश आर्य, ध्रुव सिंह मर्तोलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में गंगोत्री टोलिया ने टेनिस, बैडमिंटन में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। सुनीता बिष्ट, तारिक हमीद, किशन मेहता, प्रियंका, विनीता छिम्वाल, गोविंदी, नरेंद्र, सरला राना, भुवन बिष्ट पुष्पेंद्र राना ने भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सहायक खेल निदेशक अख्तर अली को कार्यक्रम में देर से पहुंचना भारी पड़ गया। अख्तर अली तब पहुंचे जब कार्यक्रम समाप्ति की तरफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वन एवं खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने सधे और नपेतुले शब्दों में देरी से पहुंचने पर उन्हें आड़े हाथ लिया। इसके अलावा स्टेडियम विस्तारीकरण में भूमि हस्तांतरण में देरी आदि के लिए भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह दुबारा आयेंगे और गौलापार में बन रहे स्टेडियम का दौरा करेंगे। उन्होंने वनाधिकारियों से भी भूमि हस्तांतरण में देरी का कारण पूछा और उसे दूर करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed