फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Players showed talent in table tennis competition

Nainital News: टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 05 Sep 2024 06:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 05 Sep 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Players showed talent in table tennis competition
नैनीताल। सीआरएसटी इंटर कॉलेज में भुवन चंद्र साह स्मृति अंतर विद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या और विशिष्ट अतिथि कुविवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने शिरकत की। विधायक व विशिष्ट अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

टेबल टेनिस वेटरन का फाइनल मनोज साह और आलोक साह के बीच हुआ जिसमें आलोक साह विजेता रहे। बालक जूनियर वर्ग में बासु ने अंशदीप को हराया। सीनियर वर्ग में महिराज सिंह ने जीडी गोयंका को हराकर खिताब जीता। बालक डबल्स में बासु-क्षितिज की जोड़ी ने शौर्यवीर-महिराज को हराया। बालिका डबल्स वर्ग में कावेरी-सृष्टि की जोड़ी ने निहारिका-हनी को शिकस्त दी। बालिका ओपन वर्ग में मनस्वी सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ियों के रूप में आदित्य ग्रोवर, नयन, वंश अग्रवाल, आदर्श कुमार, जीडी गोयंका, नितिन व मयंक जैन को जबकि विद्यालय के पूर्व छात्र गोपाल सिंह बिष्ट एवं सुदर्शन लाल साह को खेल रत्न से सम्मानित किया गया। निर्णायक शैलेश साह, चंदन बिष्ट, ग्रुप कैप्टन अच्युत, संजय साह, दीवान बिष्ट व इंद्र मोहन शर्मा रहे। वहां प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे, विद्यालय प्रबंधक अनूप साह, शैलेंद्र साह, हिमानी साह, नागेंद्र साह, डाॅ. पीके पांडे, रितेश साह, गणेश दत्त लाहनी, ललित सिंह जीना, गीता बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed