भवाली (नैनीताल)। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत मंगलवार को बैडमिंटन, वालीबाल, भाला फेंक, चक्का फेंक, खोखो, लंबी कूद प्रतियोगिता हुई। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या ने किया। उन्होंने जीबी पंत इंटर कॉलेज भवाली को विद्यालय के विकास के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये और फर्नीचर देने की घोषणा की।
विधायक ने बच्चों से शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने को कहा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्या सीमा बर्गली ने विधायक को विद्यालय की समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बुधवार को फाइनल मुकाबले के साथ विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान प्रबंधक हिमानी पांडे, कोषाध्यक्ष नरेश पांडे, प्रकाश आर्य, मोहन सिंह बिष्ट, कंचन साह, मीना बिष्ट, केसी लोहनी, भावना सुनाल, लोकेश पालीवाल, रामपाल सिंह यादव, शिवेंद्र कुमार, कौशल कुमार आदि मौजूद रहे।