फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Plastic less than 100 microns banned in the state from today

राज्य में आज से 100 माइक्रोन से कम प्लास्टिक प्रतिबंधित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Plastic less than 100 microns banned in the state from today
हल्द्वानी। केंद्र सरकार ने 100 माइक्रोन से कम प्लास्टिक, पीवीसी बैनर, स्टीकर, 75 माइक्रोन से कम सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल, पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। शुक्रवार से इस पर पाबंदी लगेगी और शनिवार से नगर निगम इसे लेकर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार ने 75 माइक्रोन से कम सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने की अधिसूचना जारी की है। केंद्र ने प्लास्टिक के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर 30 जून 2022 से पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। कहा कि 100 माइक्रोन से कम प्लास्टिक जिसमें चाकू, बैनर, प्लेट, कप, आइसक्रीम की डंडियां, स्ट्रा, ट्रे, सजावटी सामान, निमंत्रण कार्ड आदि को प्रतिबंधित कर दिया गया है। थर्माकोल और पॉलीथिन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने व्यापारियों से शुक्रवार से प्रतिबंधित प्लास्टिक, थर्माकोल, पॉलीथिन को हटाने की अपील की है। कहा कि नगर निगम दो जुलाई से चेकिंग अभियान चलाएगा। किसी भी व्यापारी, ठेले, फड़, दुकानों में यह सामान पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed