{"_id":"573781f34f1c1b816b91a842","slug":"pitim-schools-in-the-city-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में पीटीएम, शहर में जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में पीटीएम, शहर में जाम
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 15 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) से पूरा शहर जाम में फंस गया। रविवार से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां हो रही हैं इसके चलते अधिकांश स्कूलों में शनिवार को ही पीटीएम थी। जिसके चलते स्कूलों के आसपास अभिभावक के वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। स्कूलों के आसपास एक किमी के दायरे तक वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह न मिलने पर लोगों ने बेतरतीब ढंग से वाहनों को पार्क कर दिया। इससे कई स्थानों पर जाम लग गया।
विज्ञापन
रविवार से शहर के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। जिसके चलते शनिवार को अधिकांश अभिभावक बच्चों संग पेरेंट्स टीचर मीटिंग में पहुंचे। नैनीताल रोड पर स्थित स्कूलों के आसपास एक किमी दायरे तक दुपहिया व चौपहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए लोगों को जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
कुछ लोग एक से डेढ़ किमी पैदल सफर तय कर मीटिंग में पहुंचे तो कुछ अभिभावकों ने सड़क घेर कर अपने वाहन पार्क कर दिये। जिससे राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। नैनीताल रोड के साथ ही अन्य सड़कें भी मीटिंग के जाम से जूझती रही। अभिभावकों की मानें तो रविवार से छुट्टियां होने के कारण बच्चों के होमवर्क आदि की जानकारी के लिए उनका स्कूल पहुंचना आवश्यक था।
विज्ञापन
कई अभिभावक टेंपो से भी स्कूल पहुंचे। कुछ लोगों ने वापस जाने के लिए टेंपो को स्कूल के बाहर ही खड़ा करवा दिया जिससे भी जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। आते जाते सवारी ढोने वाले टेंपो भी सवारी बैठाने के लिए वहां जमा रहे। भीड़ का लाभ लेने के लिए कई आइसक्रीम वालों ने भी ठेलों को स्कूल के बाहर खड़ा कर दिया।